{"_id":"5c192be8bdec2256f4367b9d","slug":"201545153512-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की टीम ने किया केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की टीम ने किया केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद शुरू हो गई है। चौखुटिया पहुंची केंद्रीय विद्यालय की टीम ने पंडुवाखाल के निकट नागार्जुनसैंण में विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। टीम ने बाद में राजकीय महाविद्यालय के उस अस्थायी भवन को भी देखा जिसमें वर्तमान में महाविद्यालय संचालित हो रहा है। महाविद्यालय को इसी 25 दिसंबर तक नए भवन में शिफ्ट होना है। केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के बनने तक कक्षाएं महाविद्यालय के इसी भवन में संचालित होनी हैं।
इससे पहले चौखुटिया पहुंचने पर भूतपूर्व सैनिक संगठन और अन्य लोगों ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया। टीम में केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के प्रधानाचार्य बीडी ओली, केंद्रीय विद्यालय कौसानी के प्रधानाचार्य आरएस बिष्ट, राजस्व विभाग के एमआर टम्टा, ललित मोहन हर्बोला, महादेव सिंह बिष्ट, किसन सिंह, नंदन सिंह, हीरासिंह नेगी, सुरेंद्र संगेला और भुवन जोशी आदि मौजूद थे।
इधर भूतपूर्व सैनिक संगठन के महादेव बिष्ट ने बताया कि टीम का रुख काफी सकारात्मक और सहयोगात्मक रहा। उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक रहा था तो केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं आगामी सत्र से महाविद्यालय के अस्थायी परिसर में शुरू हो जाएंगी।