फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिले में 54 हजार काश्तकारों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बने

जिले में 54 हजार काश्तकारों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बने

Wed, 12 Dec 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिले में 54 हजार काश्तकारों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बने
अल्मोड़ा। कृषि विभाग द्वारा कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अब तक 54 हजार काश्तकारों की खेती योग्य भूमि की मिट्टी का परीक्षण कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड कृषि विभाग वितरित कर चुका है। विभाग का चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी 1.09 लाख से अधिक कृषकों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खेती पर ही निर्भर हैं। मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होने से फसल उत्पादन प्रभावित होता है। इसको देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजना में सभी काश्तकारों की खेती योग्य भूमि की मिट्टी का परीक्षण कराकर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराना है। जिसमें कृषक की भूमि में किन-किन पोषक तत्वों की कमी है और उसके लिए कौन सा बीज और फसल लाभदायक रहेगी, इसका उल्लेख होगा। ताकि कृषि भूमि के पोषक तत्वों की कमी दूर की जा सके और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1,09,268 काश्तकार हैं। इनमें से 54 हजार कृषकों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि करीब 25 हजार कृषकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने सभी कृषकों को मार्च तक मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि कोसी में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला है। काश्तकार स्वयं अथवा ग्राम प्रधान और सहायक कृषि अधिकारी के माध्यम से कोसी लैब में अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवा सकते हैं। मृदा परीक्षण के लिए काश्तकार को करीब आधा किग्रा मिट्टी लानी होगी। उन्होंने बताया कि काश्तकारों को जागरूक करने को ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम और चौपाल भी आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed