{"_id":"5bd0b449bdec2269796a9294","slug":"201540404297-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रसंगों को लेकर संगोष्ठी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रसंगों को लेकर संगोष्ठी आज
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रामकृष्ण कुटीर में आयोजित बैठक में स्वामी विवेकानंद के शिकागो में 1893 में हुए व्याख्यान की 125वीं वर्षगांठ के संबंध में 25 अक्तूबर को संगोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। एसएसजे परिसर के छात्रसंघ और रामकृष्ण कुटीर आश्रम के संयुक्त पहल पर आयोजित होने वाली संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद की जीवनी से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी सोमदेवानंद ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामकृष्ण मिशन कानपुर के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानंद होंगे। जबकि अतिविशिष्ट अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे एसएसजे परिसर के गणित सेमिनार कक्ष होगा। बैठक में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. नीरज तिवारी, राजन चंद्र जोशी, डॉ. विजय पांडे, डॉ. जगत सिंह बिष्ट, डॉ. दिवा भट्ट, डॉ. प्रवीण बिष्ट, कमल नेगी, अमित जोशी, अमन कुमार मौजूद रहे। संचालन दीपक पांडे ने किया।