{"_id":"5b92c606867a557f6a2a2cba","slug":"201536345606-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल खुमाड़ के बच्चे अब स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल खुमाड़ के बच्चे अब स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ेंगे
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुमाड़ अब प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देगा। रूपांतरण कार्यक्रम के तहत विद्यालय का कायाकल्प कर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर दिया गया है। विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं शुरू हो गई। बच्चों के लिए स्मार्ट टीवी भी लगा दी गई है। छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर भी पहुंच चुका है।
विद्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सरकारी विद्यालयों के विकास के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। बीईओ गीतिका जोशी ने बताया कि राप्रावि खुमाड़ ब्लाक का ऐसा पहला स्कूल है जिसे निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया गया है।
भविष्य में अन्य स्कूलों को भी रूपांतरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका विद्या शर्मा, जयपाल असनोड़ा, सुरेंद्र पाल, प्रेम सिंह मुहारी, प्रकाश पपनोई, मदन ध्यानी, रश्मि प्रताप, दिनेश उपाध्याय, हरीश चंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, हरपाल नेगी, उत्तम रावत, भैरव दत्त उपाध्याय आदि मौजूद थे।