{"_id":"5b5618464f1c1bb35d8b4f3a","slug":"201532368966-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू बसों के पहिए थमने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमू बसों के पहिए थमने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ी
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केमू बस संचालकों की हड़ताल जिले में चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को भी जिले में केमू बसों के पहिए थमे रहे। शहर के केमू स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। टैक्सी चालकों ने केमू स्टेशन में टैक्सियां खड़ी कर सवारियां भरीं। चार दिन की हड़ताल से केमू के अल्मोड़ा मंडल को करीब पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
केमू की हड़ताल के कारण रोडवेज बसों और टैक्सियों में यात्रियों का भारी दबाव रहा है। शहर के रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में यात्री गंतव्य को जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते हुए देखे गए। जिले के दूरस्थ पर्वतीय मार्गों के लिए शहर से टैक्सी भी नहीं जाती हैं।
ऐसे में दूरस्थ स्थानों को जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि केमू नहीं चलने और रोडवेज की गिनी चुनी सेवा होने के कारण उन्हें मजबूरन टैक्सियों में अधिक किराया चुका कर सफर करना पड़ रहा है। इधर ऑल इंडिया ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल का खास असर नहीं रहा। हल्द्वानी से कई ट्रक सामान लेकर पहुंचे और सब्जी आदि भी नियमित पहुंच रही है।