{"_id":"5b4e28c54f1c1b41748b554c","slug":"201531848901-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि के शिक्षकों को मिले सातवें वेतनमान का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि के शिक्षकों को मिले सातवें वेतनमान का लाभ
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा आगमन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपे और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। अल्मोड़ा परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एकता) के सचिव डॉ. नवीन भट्ट ने सीएम से मुलाकात कर कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने की मांग की।
डॉ. भट्ट ने शिक्षकों को विनियमित करने, नियमितीकरण से वंचित संविदा शिक्षकों, अतिथि व्याख्याताओं के लिए शीघ्र ही नई नियमावली बनाने की मांग की। परिसर में पत्रकारिता विभाग में संविदा में शिक्षकों की तैनाती अथवा पद सृजित करने की मांग की। डॉ. भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सांतवें वेतनमान के मुद्दे को कैबिनेट में रखने समेत अन्य समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।
इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने जागेश्वर आगमन पर मुख्यमंत्री से जागेश्वर धाम के समीपवर्ती गांवों को यातायात से जोड़ने की मांग की। उन्होंने अल्मोड़ा घाट सड़क के रौताणी गधेरे से कोटली, महताण, कोटेश्वर बैंड तक बाईपास सड़क का निर्माण करने, झांकर सैम से काना-नैकाना सड़क की मांग उठाई। उन्होंने सीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि विद्युत वितरण खंड के धौलादेवी में कार्यरत अवर अभियंता भुवन चंद्र उप्रेती का कार्य सराहनीय है। उनका जिले से बाहर स्थानांतरण करने के आदेश हुए। उन्होंने सीएम से अवर अभियंता का तबादला निरस्त करने की भी मांग की।