{"_id":"5af875394f1c1be9408b50cd","slug":"201526232377-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर पद से हटाया
Updated Sun, 13 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
computer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नयालखोला निवासी एक युवती ने लघु डाल खंड कार्यालय पर उसे अस्थायी कंप्यूटर पद से हटाने का आरोप लगाया है। पद से हटाने के बाद युवती को गहरा आघात लगा और परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती ने डीएम को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नयालखोला निवासी अनीता भारती ने ज्ञापन में कहा है कि वह पिछले पांच साल तक ईई लघु डाल खंड कार्यालय में अस्थायी रूप से कंप्यूटर ऑपरेटर रही। पिछले 14 माह से उसका मानदेय बिना कारण रोक दिया गया। आर्थिक स्थिति खराब होने पर मानदेय देने की मांग की, तो उच्चाधिकारियों ने बजट का अभाव बताया। युवती ने इस संबंध में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को अवगत कराया। इसके बाद दो किश्तों सात अप्रैल को चार माह, दो मई को दस माह के मानदेय भुगतान विभाग ने उसे कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने उसे काम से हटा दिया। आरोप है कि उसके स्थान पर दूसरी महिला को रखने का प्रयास किया जा रहा है। युवती का यह भी आरोप है कि कार्यालय के एक कर्मचारी ने उसके आवास पर आकर किसी बैंक में कार्य करने के लिए दबाव भी डाला। इससे अनीता को आघात लगा और उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। युवती ने डीएम से उसे कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर पूर्ववत रखने की मांग की है।
विभाग के पास बजट का अभाव है। इससे अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर को आगे कार्य पर रखना संभव नहीं है।
- मनोज कुमार पंत, ईई लघु डाल खंड अल्मोड़ा।