{"_id":"5abbdb734f1c1bf9298b4614","slug":"201522260851-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सचिवालय कूच कर रहे बेरोजगारों पर देहरादून में लाठीचार्ज होने से नाराज बेरोजगारों ने बुधवार को अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने समूह ग की भर्ती में पारदर्शिता लाने की भी मांग की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेरोजगारों पर लाठियां बरसाईं। जिसमें कुछ बेरोजगार घायल हो गए। पुलिस ने करीब 100 बेरोजगारों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी बेरोजगारों के लिए आज तक ठोस नीति नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि समूह ग की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए।
उन्होंने विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। कहा कि किसी भी परीक्षा को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुतला फूंकने वालों में संतोष पाठक, हिमांशु लोहनी, चंदन बिष्ट, हिमांशु पांडे, गोविंद बिष्ट, नीरज पूना, नीरज जोशी, योगेश सनवाल, चंद्रशेखर बिष्ट आदि मौजूद थे।