{"_id":"5a25810a4f1c1b4c528b76c6","slug":"201512407306-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कार्य बहिष्कार जारी
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसीपी व्यवस्था बहाल करने, प्रदेश के अति दुर्गम और दुर्गम स्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को चिकित्सकों की भांति भत्ता दिए जाने आदि 23 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कार्य बहिष्कार सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष भी जताया।
गांधी पार्क में एकत्रित कर्मचारियों ने कर्मचारी निगम की स्थापना किए जाने, एसीपी के तहत प्रोन्नत वेतनमान 10, 16, 26 किए जानेे, हेल्थ कार्ड बनाने आदि की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। उन्होंने 23 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान उमापति पांडे, इंतखाब आलम, नरेंद्र सिंह मेहरा, के आर आर्य, रियासत अली, सुर्जन सिंह, मनोज वर्मा, वैस खान, केसर सिंह, उमेश जोशी, दीप चंद्र जोशी, मनोज सक्सेना, पंकज रौतेला, कृपाल सिंह, अर्जुन सिंह, संतोष कुमार, बचीराम, गोपाल सिंह, अमित बिष्ट, सुंदर सिंह, पीयूष नेगी, दिनेश लाल, ललित मोहन, मंजू नगरकोटी, अमित रावल आदि मौजूद थेे।