{"_id":"5a01e6e44f1c1b6e548bb729","slug":"201510074084-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य स्थापना की 17वीं वर्षगांठ के अवसर पर आठ और नौ नवंबर को जिले के सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी संस्थानों को प्रकाशमान किया जाएगा।
यहां हुई एक बैठक में संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्होंने बताया कि आठ और नौ नवंबर को जिले के सरकारी और अर्द्ध सरकारी संस्थानों में सफेद प्रकाश वाले छोटे बल्ब जलाए जाएंगे। स्थापना के दिन कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों की नगर में सुबह आठ बजे रैली निकलेगी, नौ बजे शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण के साथ ही जिला कार्यालय में 1 बजे झंडारोहण होगा। इसी दिन चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के दिन विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता भी होगी। जिसकी जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी की होगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वहीं खेलकूद विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। 10 नवंबर को महिला अस्पताल में बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने और कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल, डिप्टी कलेक्टर रजा अब्बास, प्रताप सिंह सत्याल, डा. जेसी दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, रीता दुर्गापाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित, क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा आदि मौजूद थे।