फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीमार महिला की मदद के लिए महिला आरक्षी ने दिया खून

बीमार महिला की मदद के लिए महिला आरक्षी ने दिया खून

Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बीमार महिला की मदद के लिए महिला आरक्षी ने दिया खून
अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र में लावारिस घूम रही अनजान महिला की जानकारी मिलने पर एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने महिला की बीमार हालत देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया। उपचार के दौरान महिला को रक्त की जरूरत पड़ने पर महिला आरक्षी लक्ष्मी ने उसके लिए एक यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन


पिछले तीन चार दिनों से दन्या क्षेत्र में लावारिस हालत में घूम रही महिला को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बसौली खान के पास अकेले घूमते पकड़ा। महिला से पूछताछ में उसकी भाषा समझ में नहीं आने पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, मिथिलेश सिंह, होशियार सिंह, सुनिता ने महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां न्यायालय ने महिला की बीमार हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को बीमार बताते हुए खून उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान अभियोजन कार्यालय में नियुक्त महिला आरक्षी विजय लक्ष्मी ने लावारिस महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। लक्ष्मी ने महिला के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है। महिला आरक्षी द्वारा की जा रही मदद की स्थानीय लोगों ने काफी सराहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed