{"_id":"59664e534f1c1b6e348b457d","slug":"201499876947-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे रिश्तेदार ने बैंक खाते से 12 हजार निकाल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे रिश्तेदार ने बैंक खाते से 12 हजार निकाल लिए
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारतीय स्टेट बैंक पुभाऊं (जैंती) में एक व्यक्ति के खाते से उसी के रिश्तेदार ने फर्जी तरीके से 12 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली। पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से उसे पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करने पर पुलिस ने उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक पान सिंह निवासी सुनाड़ी, तहसील जैंती ने लमगड़ा थाने में उसके भारतीय स्टेट बैंक स्थित खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 12 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकालने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश में सर्विलांस टीम की मदद से पैसा निकालने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खाते से पैसा निकालना स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने गोपनीय तरीके से खाता
और एटीएम पिन ज्ञात करके पैसे स्थानांतरित कर लिए। बाद में शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी को अपना सगा रिश्तेदार बताकर कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता को पुलिस की मदद से 12 हजार रुपये वापस दिलाए गए।