फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ...तो फिर लटक गया सीवर लाइन का मुद्दा

...तो फिर लटक गया सीवर लाइन का मुद्दा

Sun, 25 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
...तो फिर लटक गया सीवर लाइन का मुद्दा
...तो फिर लटक गया सीवर लाइन का मुद्दा
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सपना फिलहाल अधर में लटक गया है। लोगों को उम्मीद थी कि पहली बार अल्मोड़ा आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कई सालों से ठप पड़े शहर की सीवर लाइन के कार्य को शुरू करने के लिए बजट देने की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सीएम ने इस बारे में केंद्र से बात करने की बात कही। इस कारण फिलहाल सीवर लाइन का कार्य जल्द शुरू नहीं हो पाएगा।
शहर में पंद्रह वर्ष पूर्व सीवर लाइन स्वीकृत हुई थी। इसमें नगर को चार जोन में बांटकर सीवर लाइन बिछाना प्रस्तावित किया गया था। यूपी की निर्माण एजेंसी सीएनडीएस ने 2002 में 6.10 करोड़ रुपये से प्रथम जोन के हीराडुंगरी, एनटीडी, जेल परिसर, राजपुर, मकेड़ी में सीवर लाइन बिछाई और कनेक्शन दिए। 2005 में जल निगम सर्वे शाखा ने 8.10 करोड़ लागत से दूसरे चरण में तृतीय जोन का काम शुरू किया। सरकार से 4.85 करोड़ रुपये अवमुक्त होने के बाद तृतीय जोन में पांडेखोला, कपीना, उप्रेतीखोला, चंपानौला, खोल्टा, साईं बाबा मंदिर, झिझाड़, गुरुरानीखोला मुहल्लों में लाइन बिछाई, लेकिन 2007 से इस कार्य के लिए बजट नहीं मिला।
विज्ञापन

बजट नहीं मिलने से तीसरे जोन के शेष हिस्से थपलिया, जोशीखोला समेत कई मोहल्लों में लाइन डालने, रोडवेज के पास पंप हाउस और पांडेखोला में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ सका है। सीवर लाइन नहीं होने से कई लोग घरों की गंदगी नालियों में बहाते हैं। शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत के जनता दरबार के दौरान स्थानीय विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सीवर लाइन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, सीएम ने इस मामले में केंद्र सरकार से बातचीत करने की बात कही। इससे लगता है कि यह प्रक्रिया अभी और लंबी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed