फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कांग्रेस सरकार ने काम अटकाया अब भाजपा सरकार भी पैसा देने में विफल

कांग्रेस सरकार ने काम अटकाया अब भाजपा सरकार भी पैसा देने में विफल

Tue, 13 Jun 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने काम अटकाया अब भाजपा सरकार भी पैसा देने में विफल
कांग्रेस सरकार ने काम अटकाया अब भाजपा सरकार भी पैसा देने में विफल
विज्ञापन

अल्मोड़ा। शासन से बजट नहीं मिलने के कारण धौलादेवी ब्लॉक के 33 ग्राम पंचायतों के लिए 32 करोड़ से अधिक लागत की भनोली और कपिलेश्वर पंपिंग योजनाओं का काम पिछले काफी समय से ठप है। जिससे इन योजनाओं से जुड़े गांवों में पानी का भारी संकट है। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार धन उपलब्ध नहीं करा सकी थी। अब नई सरकार भी फिलहाल इन योजनाओं के लिए बजट नहीं दिला सकी है।

धौलादेवी ब्लॉक के भनोली और लमगड़ा के बानड़ी देवी क्षेत्र में पेयजल संकट बना रहता है। गर्मी के सीजन में समस्या गहरा जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सरकार ने बीते साल चार-चार पंप स्टेशनों वाली दोनों ही योजनाओं को मंजूरी दी थी। 18.58 करोड़ लागत से निर्माणाधीन पनार-भनोली पंपिंग योजना से क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के तीन दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होने हैं। दूसरी तरफ 14.56 करोड़ लागत वाली कपिलेश्वर-बानड़ीदेवी पंपिंग योजना से क्षेत्र के 21 ग्राम पंचायतों में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होगा। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत निर्मित होने वाली इन योजनाओं के लिए सरकार ने पहले चरण में एक-एक करोड़ रुपये टोकनमनी स्वीकृत की थी। कार्यदायी संस्था जल निगम ने दोनों ही योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था लेकिन आज तक सिर्फ आठ करोड़ रुपये ही मिले हैं। बजट नहीं आने से कई माह से काम रुका हुआ है। बताया गया है कि कुछ ठेकेदारों ने टेंडर होने के बाद काफी काम किया है, लेकिन उनका भुगतान भी रुका हुआ है। भाजपा सरकार ने इन जरूरी योजनाओं के लिए बजट दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन नई सरकार बनने के तीन माह बाद भी पैसा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed