फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   20 km road built in 48 lakhs

48 लाख में बना दी 20 किमी सड़क

Wed, 23 Jan 2019 11:08 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Wed, 23 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
20 km road built in 48 lakhs
सड़क का निरीक्षण करते विधायक महेश नेगी। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ में सड़क बनाने वाली तमाम बड़ी संस्थाओं के लिए नजीर पेश करते हुए लघु सिंचाई विभाग ने केवल 48 लाख रुपये में ही बीस किलोमीटर सड़क बनाने का कारनामा कर दिखाया है। यह सड़कें भी तीन माह में बना दी गईं। इतनी कम लागत में सड़क बनने से आश्चर्यचकित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब 27 जनवरी को तकुल्टी क्षेत्र में बनी इन सड़कों का निरीक्षण करने भी आ रहे हैं। इन सड़कों की निर्माण लागत करीब ढाई लाख रुपये प्रति किलोमीटर है और लोक निर्माण विभाग तक पहाड़ में 65 लाख/ किलोमीटर के हिसाब से सड़क बनाता है।

विज्ञापन


तकुल्टी क्षेत्र अंतर्गत तकुल्टी, भुओली, रूपानोली, भंटी और नीरकोट आदि गांवों के लिए विधायक निधि से यह सड़कें बनाई गई हैं। अलग-अलग जॉब वर्क के तहत बनी इन सड़कों की कुल लंबाई 20 किलोमीटर है। एक किलोमीटर का प्रत्येक जॉब महज 2.4 लाख रुपये में पूरा किया गया है। सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तय किए मानकों के अनुरूप है। सड़क की चौड़ाई करीब सात मीटर ही रखी गई है। प्रत्येक जॉब में हुए खर्च में 22 हजार की जीएसटी और पोकलैंड मशीन का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन


इतनी कम लागत में सड़कों का तैयार हो जाना पहले पहल स्थानीय विधायक महेश नेगी के गले भी नहीं उतरा। विधायक ने बाकायदा सड़कों का निरीक्षण किया और इसके बाद मुख्यमंत्री को जानकारी दी। विधायक के मुताबिक सड़कों के निर्माण में कहीं कोई कमी नहीं है और मुख्यमंत्री स्वयं 27 जनवरी को इन सड़कों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed