फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   20 donors in blood donation camp

रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने महादान 

Fri, 14 Jun 2019 11:54 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 14 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 donors in blood donation camp
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पुलिस के जवान। - फोटो : amar ujala
 विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय रक्तदान शिविर के दूसरे दिन जिला अस्पताल में 20 लोगों ने रक्तदान किया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया रक्तदान के लिए स्वयं आगे आए। उन्होंने कहा कि रक्तदान लोगों को नया जीवन देता है। उन्होंने रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर सेे प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। दो दिवसीय शिविर में अब तक 66 लोग रक्तदान कर चुके हैं। 
विज्ञापन

      अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित शिविर में सबसे पहले पुलिस के सात जवानों ने रक्तदान किया। इसके बाद स्थानीय लोगों, अधिकारियों ने रक्तदान किया। बाद में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया भी रक्तदान शिविर में पहुंचे और उन्होंने रक्तदान को नेक कार्य बताते हुए अमर उजाला के अभियान की भरपूर सराहना की। डीएम ने भी रक्तदान किया। डीएम भदौरिया को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.आरएस शाही, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष किशन गुरुरानी और बीएस मनकोटी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इससे पहले जिलाधिकारी ने रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रमाण पत्र और रेडक्रॉस सोसाइटी के कप प्रदान किए। मालूम हो इससे पहले बृहस्पतिवार को 13-सिख रेजीमेंट मुख्यालय में आयोजित किए गए शिविर में 45 जवानों तथा जेसीओ समेत 46 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन



इन लोगों ने किया सहयोग  
शिविर के आयोजन में रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़े बीएस मनकोटी, डॉ. हेमलता भट्ट, मनोज सनवाल, गिरीश मल्होत्रा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, मनोज सनवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.आरएस शाही, तकनीशियन प्रकाश कपकोटी, मनोज धानिक, कैलाश, हखीमा नंद पांडे, पारितोष जोशी आदि ने भी सहयोग किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. सविता हयांकी, प्रो. विजया ढौंडियाल, जिला अस्पताल के पीएमएस डा. प्रकाश वर्मा, मोती लाल वर्मा, आनंद सिंह बगडवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दंपतियों ने किया रक्तदान
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतीक मेहरा उनकी पत्नी सृष्टी और पवन अधिकारी और उनकी पत्नी राखी अधिकारी ने भी रक्तदान किया। 


हीमोग्लोबिन अच्छा नहीं होने के बावजूद किया रक्तदान 
अल्मोड़ा। रक्तदान शिविर में पहुंची राखी अधिकारी का हीमोग्लोबिन अच्छा नहीं था। चिकित्सकों ने उनसे रक्तदान नहीं करने को कहा। लेकिन उनके अंदर रक्तदान के लिए जज्बा इतना ज्यादा था कि उनके उत्साह को देखते चिकित्सकों ने उनका ब्लड ले लिया। 

अधिकारियों ने भी किया रक्तदान 
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी रक्तदान किया। जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी ने भी रक्तदान किया। 



एसएसपी का रहा विशेष सहयोग 
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में एसएसपी पीएन मीणा का भी विशेष सहयोग रहा। पुलिस के आठ जवानों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed