{"_id":"5c7825debdec224bff242e9a","slug":"2-million-for-isbt-not-even-after-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद भी नहीं मिले आईएसबीटी के लिए दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद भी नहीं मिले आईएसबीटी के लिए दो करोड़
Thu, 28 Feb 2019 11:48 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में निर्माणाधीन आईएसबीटी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलह करोड़ रुपये की लागत से नगर के लोअर मालरोड में निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के लिए शासन से स्वीकृत दो करोड़ रुपये एक साल बाद भी नहीं मिले हैं, जिससे आईएसबीटी के निर्माण कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। इसके चलते जल्द आईएसबीटी का काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
नगर में परिवहन निगम का डिपो मालरोड में किराये के भवन में संचालित हो रहा है। यहां पर अधिकतम तीन बसें ही एक साथ खड़ी रह सकती हैं। लोगों की मांग पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आईएसबीटी को स्वीकृति दी। लोअर मालरोड में 16 करोड़ लागत के आईएसबीटी का निर्माण 2016 में हुआ। यह कार्य गत दिसंबर में पूरा हो जाना था, लेकिन निर्माण निगम उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को अब तक मात्र 5.78 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से निर्माण एजेंसी ने काम पूरा कर लिया है।शेष पैसा नहीं मिलने से निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन
तीन साल में आईएसबीटी का एक तिहाई कार्य ही हुआ है। रिटेनिंग वॉल, आईएसबीटी के दोमंजिले भवन में लेंटर डाल दिया गया है। डीजल यूनिट, गाड़ी धुलाई, प्लेटफार्म, बस अड्डा, प्रतीक्षालय, शौचालय, दुकानें, स्टाफ रूम आदि कार्य शेष हैं। परिवहन निगम के सहायक अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि पिछले साल फरवरी में सरकार ने आईएसबीटी के लिए दो करोड़ रुपये का प्राविधान किया था, लेकिन अब तक धनराशि जारी नहीं हो पाई है। जिससे कार्य को गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन