फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1964 examinees will give improvement exam

Almora News: अल्मोड़ा में 1964 परीक्षार्थी देंगे हाईस्कूल, इंटर की सुधार परीक्षा

Sun, 30 Jul 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 30 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
1964 examinees will give improvement exam
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सात अगस्त से सुधार परीक्षा होगी, जिसकी तैयारी तेज हो गई है। जिले में 1964 विद्यार्थी 11 परीक्षा केंद्रों में बेहतर परिणाम की उम्मीद में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन



जिले में सुधार परीक्षा के लिए कुल 1964 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1277 और इंटर में 687 परीक्षार्थी सुधार परीक्षा देंगे, जिसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग परीक्षा को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी में जुटा है। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी भी बेहतर परिणाम की उम्मीद में पढ़ाई कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जिले के 13 में से 11 विकासखंड में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें जरूरी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ने इस साल से विद्यार्थियों को बैक पेपर (परीक्षा सुधार) की सुविधा दी है। हाईस्कूल में दो विषय और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल होने पर विद्यार्थी बैक पेपर दे सकते हैं। बैक पेपर की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों का एक वर्ष भी बचेगा और वह आसानी से अगली कक्षा में प्रवेश पा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




जीजीआईसी सबसे बड़ा, धौलछीना सबसे छोटा केंद्र

अल्मोड़ा। जीजीआईसी अल्मोड़ा सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है। यहां 308 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें हाईस्कूल में 187 और इंटर में 121 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं जीआईसी धौलछीना सबसे कम परीक्षार्थी वाला केंद्र हैं। यहां 64 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 46 और इंटर में 18 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। संवाद




परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थी
विकासखंड का नाम परीक्षा केंद्र हाईस्कूल इंटर

हवालबाग जीजीआईसी अल्मोड़ा 187 121

लमगड़ा जीजीआईसी जलना 153 88
धौलादेवी जीआईसी गुरुड़ाबांज 204 61
भैंसियाछाना जीआईसी धौलछीना 46 18

भिकियासैंण जीआईसी नौला 42 33

चौखुटिया जीआईसी चौखुटिया 38 28

द्वाराहाट इंटर काॅलेज द्वाराहाट 178 99

सल्ट जीआईसी देवायल 109 76

स्याल्दे जीजीआईसी स्याल्दे 55 54

ताकुला जीआईसी दडमिया 101 29

ताड़ीखेत मिशन इंटर काॅलेज रानीखेत 164 80



कोट-
बोर्ड की सुधार परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। 11 विकासखंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। - अत्रेश सयाना, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed