फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   श्रमिकों का न्यूनतम वेतन तीन से साढ़े तीन हजार रुपये बढ़ा

श्रमिकों का न्यूनतम वेतन तीन से साढ़े तीन हजार रुपये बढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
श्रमिकों का न्यूनतम वेतन तीन से साढ़े तीन हजार रुपये बढ़ा
अल्मोड़ा। श्रम विभाग ने राज्य में कुशल, अर्द्धकुशल, अकुशल और अतिकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। विभाग ने न्यूनतम वेतन की सूची सभी फैक्ट्री, होटल, ढाबों, दुकानों, वाणिज्य प्रतिष्ठानों को देते हुए इसे लागू कराने के निर्देश दिए हैं। श्रम विभाग ने नगर में इसके लिए अभियान भी चलाया है। एक अप्रैल से अकुशल से लेकर अति कुशल तक श्रमिकों का न्यूनतम वेतन तीन से साढ़े तीन हजार रुपये तक बढ़ गया है।
विज्ञापन


न्यूनतम वेतन 1948 के नियमानुसार हर पांच साल में राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों का वेतन बढ़ाया जाता है। इस साल एक अप्रैल से न्यूनतम वेतन दर की नई सूची जारी कर दी गई है। जिसमें अतिकुशल श्रमिकों को अब बढ़े वेतन के अनुसार अब 9574 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। पूर्व में यह 6080 रुपये प्रतिमाह था। वहीं अकुशल श्रमिकों को पूर्व में 5050 रुपये प्रतिमाह दिया जाता था जो अब बढ़कर 8300 हो गया है।
विज्ञापन


सहायक श्रम आयुक्त और श्रम अधिकारी आशा पुरोहित के नेतृत्व में श्रम विभाग की टीम ने नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया और नई दर से श्रमिकों को प्रतिमाह न्यूनतम वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed