{"_id":"5cbcae1ebdec22146325bd3b","slug":"191555869214-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय इंटर कालेज जसकोट में प्रवेशोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय इंटर कालेज जसकोट में प्रवेशोत्सव मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के राजकीय इंटर कालेज जसकोट में प्रवेशोत्सव मनाया गया। कॉलेज के शिक्षकों ने आसपास के प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूलों और गांवों का भ्रमण किया। अभिभावकों से अपने पाल्यों का विद्यालय में प्रवेश कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी स्पीकिंग डे, डाउट क्लेरिंग डे के साथ ही हर माह के अंतिम शनिवार को प्रतिभा दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि शिवराज सिंह बिष्ट और दीवान कार्की थे। संचालन अनुराग समिति के संयोजक प्रमोद तिवारी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष दीवान सिंह कार्की, जयप्रकाश आर्या, देवेंद्र प्रसाद, अनीता धामी, मोहन पंत, शिव सिंह, सारिका बेरा, पुष्पा जीना, दयाकृष्ण जोशी, गरिमा राना, नीलिमा कोहली, अंकित वर्मा, बसंत सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
जीआईसी अल्मोड़ा में 90 छात्रों के हुए नए प्रवेश
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा ने बताया कि नए शिक्षा सत्र में चले प्रवेशोत्सव में विद्यालय में 90 नए छात्रों ने प्रवेश लिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह से दसवीं तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में शिक्षा दी जा रही है। इच्छुक अभिभावक अपने पाल्यों को प्रवेश दिला सकते हैं। ब्यूरो