{"_id":"5c7c1d3fbdec22738442c274","slug":"191551637823-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम सहित सभी शिव मंदिरों में शिवरात्रि पर्व की तैयारियां चल रही हैं। उधर शिव मंदिर विश्वनाथ में चल रहे शिव महोत्सव में रविवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। देवभूमि मां शारदे लोक कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रंग बिखेरे।
समिति के कलाकारों ने झोड़ा, छपेली, चांचरी, जौनसारी, गढ़वाली, नेपाली लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मोहना त्यर देशकि उडने चड़ि..कुमाऊंनी झोड़ा गाया। कलाकारों की टीम में विनीता बोरा, संजय पथनी, विक्की, प्रकाश कुमार, मीनाक्षी नेगी, अनुष्का, ममता, हिमानी, मदनमोहन, दीपक रावत, अनिल कुमार, विकास कुमार, विनोद कुमार, शेखर तिवारी, रवि कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल हैं। इधर प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, देवस्थल, देवस्थल, खगमरा, रौनडाल, पावनेश्वर धाम पुभाऊं समेत जिले के अन्य शिवालयों में शिवरात्रि की तैयारियां चल रही हैं। जागेश्वर धाम में सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ब्यूरो