{"_id":"5c78244fbdec227f1c76ca36","slug":"191551377487-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ की संघ कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने रोडवेज कर्मियों की वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों को प्रतिमाह सात तारीख तक वेतन का भुगतान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि धरमघर से दिल्ली जाने वाली बसें सीधे गरमपानी होकर भेजी जा रही हैं। उसे अल्मोड़ा से मोना, रामगढ़ दिल्ली से संचालित किया जाए। उन्होंने डिपो में कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
उन्होंने डिपो में बसों के लिए कलपुर्जों की व्यवस्था करने, चालक, परिचालकों की कमी दूर करने, बाह्य स्रोत कर्मचारियों, ऐजेंसी चालक, परिचालकों का वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने, डिपो में बाबुओं की कमी दूर करने, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गलत रिपोर्ट के आधार पर सहायक महाप्रबंधक द्वारा निकाले गए चालक, परिचालकों को बहाल किया जाए। अध्यक्षता माधवानंद ने और संचालन रमेश चंद्र ने किया। बैठक में गोविंद राम, अंबी राम, नरी राम, गणेश सिंह, रमेश चंद्र, कैलाश राम, महेंद्र कुमार, कैलाश चंद्र, लक्षी राम, राम लाल आदि मौजूद थे।