{"_id":"5c670814bdec223c46438f68","slug":"191550256148-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दी 20 फरवरी से आमरण अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दी 20 फरवरी से आमरण अनशन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जसपुर कोट के कटियाखाल में चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 44 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर निर्णय न होने पर बीस फरवरी से आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है।
वक्ताओं ने कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों को लंबे समय से छला जा रहा है। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम पर भी ग्रामीणों को झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण होने से मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, रगडग़ाड, खदेरा आदि गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां से कुछ दूरी पर मंजूर कुलोली-मुनड़ादेवी खाल सड़क से किसी गांव को फायदा नहीं मिल रहा है। इस सड़क का टेंडर निरस्त किया जाय। शुक्रवार को क्रमिक अनशन में शकुंतला रावत, ममता रावत, अनिता रावत, अमित रावत, गुणानंद ध्यानी क्रमिक अनशन में बैठे। इस मौके पर अमित रावत, चंदन सिंह, उमेश चंद्र, बसंती देवी, मधुली देवी, दीपी देवी, गोविंदी देवी, अनीता देवी, ममता रावत, बबली रावत, अंबिका रावत, ज्योति रावत, शांति देवी, सुनीता देवी, सुमन रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो