{"_id":"5c4dea49bdec22691d36c1c8","slug":"191548610121-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण 29 को ब्लाक मुख्यालय के बाहर तहसीलदार का पुतला फूंकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण 29 को ब्लाक मुख्यालय के बाहर तहसीलदार का पुतला फूंकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जसपुर कोट के कटियाखाल में ग्रामीण कड़ाके की ठंड में 24वें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। आंदोलन स्थल में हुई सभा में वक्ताओं ने 29 जनवरी को ब्लॉक मुख्यालय के बाहर तहसीलदार का पुतला फूंकने का एलान किया।
वक्ताओं ने कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाई जानी थी, लेकिन काफी लंबे समय बाद भी यह सड़क नहीं बन सकी है। इस कारण मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, रगडग़ाड, खदेरा समेत एक दर्जन गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं।
इसके अलावा कुलोली-देवीखाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी अधर में लटका है। कहा कि 21 जनवरी को चक्काजाम के दौरान तहसीलदार ने 24 जनवरी को सभी विभागों को बुलाकर वार्ता कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन वहां कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
उन्होंने 29 जनवरी को ब्लॉक मुख्यालय के बाहर तहसीलदार का पुतला फूंकने का एलान किया। क्रमिक अनशन पर अमित रावत, गुणानंद ध्यानी, इंद्र सिंह, बकतावर सिंह, देवकी देवी, शाखा देवीं बैठीं। आंदोलन के समर्थन में चंदन सिंह, मेहरबान सिंह, राजेंद्र सिंह, कैलाश गिरी, अमित सिंह, नमन उनियाल, संपति देवी, मोहनी देवी, कांति देवी, शकुंतला रावत, बबली रावत, ममता रावत, गोविंदी देवी ने धरना दिया।