फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जल्द ही भोजन माताएं भी आएंगी विद्यालयों में ड्रेस में

जल्द ही भोजन माताएं भी आएंगी विद्यालयों में ड्रेस में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही भोजन माताएं भी आएंगी विद्यालयों में ड्रेस में
अल्मोड़ा। कक्षा एक से आठवीं तक राजकीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली भोजन माताओं के लिए शासन ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है। प्रत्येक भोजन माता को दो जोड़ी ड्रेस खरीदने के लिए शासन द्वारा एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। शासन ने भोजन माताओं के लिए हरी ड्रेस निर्धारित की है। शासन ने जिले की 2407 भोजन माताओं को ड्रेस देने के लिए 24.07 लाख अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में राजकीय प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों, हाईस्कूलों और इंटर कालेजों की कुल संख्या 1797 है। इतने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन बनता है। इन विद्यालयों में कुल 2407 भोजन माताएं कार्यरत हैं। सरकार ने भोजन मदाताओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। जिसका खर्चा सरकार उठाएगी। प्रत्येक भोजन माता को दो-दो जोड़ी ड्रेस बनाने के लिए एक-एक हजार रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


भोजन माताओं की ड्रेस का रंग हरी रंग की कुर्ती, सलवार अथवा हरी साड़ी और नीला ब्लाउज निर्धारित किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग को 24.07 लाख रुपये मिल गए हैं। यह धनराशि भोजन माताओं के बैंक खाते में डाली जाएगी और भोजन माताएं स्वयं यह ड्रेस खरीदेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय को इस संबंध में लिखित अवगत कराएंगे कि भोजन माता ने ड्रेस खरीद ली है और वह निर्धारित ड्रेस पहनकर स्कूल पहुंच रही है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) आरएस यादव ने बताया कि शासन से मिली धनराशि को भोजन माताओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed