फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कुमाऊं मंडल आयुक्त रौतेला ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की

कुमाऊं मंडल आयुक्त रौतेला ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की

Thu, 16 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल आयुक्त  रौतेला ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित करने के साथ-साथ वहां पर अवस्थापना के विकास पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान मंदिर समिति को रखना होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को स्थानीय उत्पादों से तैयार किए जा रहे प्रसाद देने की पहल से जहां महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार मिल रहा है वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है। बाहर से आने वाले वाहनों के पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल विकसित किया गया है। जिसका लाभ आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे नाली निर्माण, टाइल्स बिछाने आदि कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने नाथ संप्रदाय के संतों की समाधियों के रख-रखाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जिला प्रशासन और जागेश्वर मंदिर समिति आपस में समन्वय बनाकर मंदिर की व्यवस्थाओं सहित मेले को अधिक भव्य बनाने का प्रयास करेगा। पुजारी गोपाल दत्त भट्ट ने मंदिर में पुस्तकालय, भोजनालय, मंदिरों का जीर्णोद्धार, मंदिर परिसर में लगी सोलर लाइट को ठीक करने आदि की मांग की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर विवेक राय, भनोली अवधेश कुमार सिंह, राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल, भगवान भट्ट, गोपाल दत्त, रमेश भट्ट, आनंद भट्ट, गिरीश भट्ट, ललित भट्ट, तारा भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed