{"_id":"5b4f7d2b4f1c1b36748b5983","slug":"191531936043-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय कम करने से एटीएम केयर टेकरों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय कम करने से एटीएम केयर टेकरों में आक्रोश
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ठेकेदार ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केयर टेकरों का मानदेय आठ हजार रुपये प्रतिमाह से कम कर 5500 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है। मानदेय में कटौती होने से केयर टेकरों में आक्रोश है। केयर टेकरों का शिष्टमंडल प्रभारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिला और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि पूर्व में एटीएम केयर टेकरों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान ठेकेदार ने मानदेय में कटौती कर 5,500 रुपये कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आठ हजार रुपये में केयर टेकर मुश्किल हालात में गुजारा यापन कर रहे थे। अब मानदेय में कटौती होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने केयर टेकरों को पूर्व की तरह आठ हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जोगा सिंह रावत, पूरन चंद्र , गोविंद सिंह, संजय राम, बालकृष्ण, नंदन सिंह बिष्ट, संजय आर्या, चंदन सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल हैं।