{"_id":"5b3125cb4f1c1bc5628b70a6","slug":"191529947595-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति राष्ट्रीय शिविर के लिए कोच चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति राष्ट्रीय शिविर के लिए कोच चयनित
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 25 जून से 15 जुलाई तक प्रकाश पादुकोण एकेडमी बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन कोचिंग कैंप के लिए थपलिया अल्मोड़ा निवासी राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी स्मृति नगरकोटी का कोच पद के लिए चयन किया गया है।
बैडमिंटन परिवार अल्मोड़ा के प्रवक्ता गोकुल मेहता ने बताया कि स्मृति बंगलूरू में अंडर-13 और अंडर-15 आयु के बालक और बालिकाओं को राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण देंगी। शिविर में देश के विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ी भाग लेंगे। स्मृति के कोच पद पर नियुक्त होने पर उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी, डीके सेन, गोकुल मेहता, राम अवतार, अनिल नैनवाल, प्रशांत जोशी, अमरनाथ सिंह रजवार, जगमोहन फर्त्याल आदि ने प्रसन्नता जताई है।