फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें मिली

जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें मिली

Mon, 25 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें मिली
अल्मोड़ा। जिला कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में कुल 18 शिकायतें तथा समस्याएं दर्ज की गई। एडीएम कैलाश टोलिया ने कहा कि जनता दरबार में मिली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायतों को पंजिका में अंकित करें।
विज्ञापन

जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें मिली। तल्ला दन्यां में केबल लाइन बिछाने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, पालिका बाजार में एक महिला शौचालय बनाने की शिकायत मिली। एडीएम ने लोनिवि तथा नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लोगों ने हवालबाग के ग्राम नैनोली में तेंदुए के हमले में महिला के घायल होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ चार लोगों पर हमला कर चुका है। एडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बाड़ी बगीचा के लोगों ने सफाई, सीवर व्यवस्था को लेकर शिकायत की। लोगों ने जनता दरबार में पेयजल, विद्युत, लोनिवि, समाज कल्याण आदि विभागों से संबंधित शिकायतें उठाई। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निश्चित समयावधि में समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में डीडीओ मो. असलम, प्रशिक्षु डिप्टी कलक्टर मनीष बिष्ट, जल संस्थान के एसई केएस खाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed