फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कास्मोस तथा स्वराज मैच जीत कर अगले चक्र में पहुंचे

कास्मोस तथा स्वराज मैच जीत कर अगले चक्र में पहुंचे

Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कास्मोस तथा स्वराज मैच जीत कर अगले चक्र में पहुंचे
अल्मोड़ा। जय गोलू क्लब और अल्मोड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्व. तिलक वर्मा स्मृति अल्मोड़ा प्रीमियर लीग जारी है। सोमवार को कास्मोस अल्मोड़ा और स्वराज स्पार्टन ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच तव एकेडमी और कास्मोस अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तव एकेडमी ने 162 रन बनाए। जवाब में कास्मोस के नीरज बिष्ट के 104 रनों की सहायता से दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरा मैच स्वराज स्पार्टन और अल्मोड़ा सुपरजाइंट्स के मध्य खेला गया। अल्मोड़ा सुपरजाइंट्स ने पहले खेलते हुए 113 रन बनाए। जवाब में स्वराज स्पार्टन ने चिराग वर्मा के 55 रनों की सहायता से एक विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। स्वराज के राजेंद्र तिवारी ने चार विकेट लिए। पहले मैच में नीरज बिष्ट और दूसरे मैच में राजेंद्र तिवारी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायर दिनकर कालाकोटी, अजय कुमार, राई सिंह थे। स्कोरर चिराग वर्मा, राहुल जोशी, कमेंट्री दीपक मेहता, सुजीत साह, इरफान खान, बालम भाकुनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed