फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्रेम प्रसंग के कारण काफी तनाव में था दीपक

प्रेम प्रसंग के कारण काफी तनाव में था दीपक

Fri, 11 May 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के कारण काफी तनाव में था दीपक
demo pic - फोटो : अमर उजाला
लमगड़ा/जैंती (अल्मोड़ा)। बीते 24 अप्रैल से घर से गायब हुए सुंदरपानी बाराकोट निवासी दीपक कुमार की नैनीताल की नैनी झील में लाश मिलने की खबर से मृतक के घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक का पास के एक गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले काफी समय से लड़की से बात नहीं होने के कारण वह इन दिनों तनाव में था। माना जा रहा है कि इसी कारण उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

दीपक ने इस साल राजकीय इंटर कालेज पुभाऊं से 12वीं की परीक्षा दी थी और परीक्षा देने के बाद वह नैनीताल के एक होटल में काम करने लगा। बीते 24 अप्रैल से वह होटल से गायब था। बताया जा रहा है कि दीपक की काफी लंबे समय से पास के गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अक्सर उससे बातें किया करता था। चर्चा है कि लड़की के घर वालों को जब इसकी भनक हुई तो लड़की के परिजनों ने दीपक को फोन नहीं करने को कहा। घर वालों के दबाव के बाद लड़की ने भी दीपक से फोन पर बातचीत बंद कर दी थी। जिससे दीपक तनाव में आ गया था। दीपक ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा के पूरे पेपर भी नहीं दिए थे। इधर दीपक की मौत की खबर सुनकर उसके पिता अमर राम, माता गीता देवी और छोटा भाई प्रमोद कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed