फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   फिलहाल गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी : चौहान

फिलहाल गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी : चौहान

Wed, 08 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
फिलहाल गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी : चौहान
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार गैरसैंण के भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने जा रही है। स्थायी राजधानी का निर्णय बाद में लिया जाएगा। गैरसैंण में अभी संसाधनों का अभाव है जिन्हें सरकार पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन


चौहान चौखुटिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण के भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण के साथ ही भवन निर्माण आदि तैयारियों का जायजा लेंगे। कहा कि सरकार हर फैसला जनभावनाओं के अनुरूप ले रही है। सर्वांगीण विकास और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस द्वारा नोटबंदी को एक साल पूरा होने पर काला दिवस मनाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि नोटबंदी को लेकर काला दिवस मनाने वाली कांग्रेस को 1975 में उस समय काला दिवस मनाना था जब देश पर आपातकाल थोपा गया। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने नोटबंदी ठुकराई होती तो उत्तराखंड और यूपी आदि प्रांतों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार नहीं बनाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व चौखुटिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चौहान का भव्य स्वागत किया। उन्होंने बाद में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे, सदानंद पांडे, पूरन संगेला, जसवंत रौतेला, गणेश नायक, गंगासिंह रावत, गणेश कांडपाल, परमानंद सती, भूपेंद्र बिष्ट, मोहन मेहरा, मुकेश पांडे, उमेश जोशी, कुंदन बिष्ट, नवीन जोशी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed