{"_id":"59ea2fc34f1c1bf4688b68c4","slug":"191508519875-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन फटने से नगर के बड़े हिस्से में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन फटने से नगर के बड़े हिस्से में नहीं आया पानी
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोसी से आने वाली जल संस्थान की पाइप लाइन दीपावली के दिन विकास भवन में मेडिकल कॉलेज के पास जमीन के आठ मीटर अंदर ही फट गई। जानकारी मिलने के बाद जल संस्थान के कर्मचारियों को पाइप लाइन ठीक करने के लिए पोकलैंड मशीन मंगानी पड़ी। मशीन से मिट्टी हटाने के बाद करीब छह घंटे बाद पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जा सका। पेयजल लाइन फटने के कारण दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर के अधिकांश हिस्से में पेयजल व्यवस्था बाधित रही।
वर्तमान में कोसी नदी से नगर में तीन बड़ी पाइप लाइनों से पानी का वितरण किया जाता है, जिसमें से सर्किट हाउस को जोड़ने वाली एक पाइप लाइन दीपावली के दिन निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास जमीन के अंदर ही फट गई। जमीन के अंदर से पानी निकलने और सर्किट हाउस में पानी नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर जाकर पाइप लाइन की स्थिति देखी। काफी गहराई में पाइप लाइन फटी होने के कारण जल संस्थान ने पोकलैंड मशीन से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया।
करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पाइप लाइन की मरम्मत की जा सकी। वहीं पाइप लाइन फटने के चलते शुक्रवार को नगर क्षेत्र के बड़े इलाके कैंट, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, मल्ली बाजार, डुबकिया, मालरोड आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों का कहना है कि पाइप लाइनें काफी पुरानी हो चुकी हैं और अक्सर विभिन्न जगहों पर फूट रही हैं, जिससे नगर में पेयजल व्यवस्था चरमरा रही है। कहा कि नई पाइप लाइन बिछाने की जगह पुरानी व्यवस्था से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केसी खाती ने बताया कि पाइप लाइन फटने के कारण पेयजल आपूर्ति में बाधा पहुंची। कुछ इलाकों में शुक्रवार शाम को पानी की आपूर्ति की गई। शनिवार से वितरण व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।