{"_id":"59d7c8014f1c1b86698b46c3","slug":"191507313665-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में पानी वितरण की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में पानी वितरण की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग इकाई की पूर्व सैनिक लीग कार्यालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में पानी की अनियमित आपूर्ति होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पानी की आपूर्ति नियमित और निर्धारित समय पर ही करने की मांग की है। उन्होंने रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जताई।
आरोप लगाया कि नगर के करबला, दुगालखोला, खगमराकोट, ऑफीसर कॉलोनी आदि इलाकों में पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के धारानौला गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर के लाला बाजार में सुबह के समय श्रमिकों की काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। इस कारण स्कूली बच्चों तथा अन्य लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने सैनिक कार्यालय से बाजार तक सफाई अभियान चलाया।
अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी तथा संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने की। बैठक में उपाध्यक्ष केशव दत्त पांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नंदाबल्लभ जोशी, उप सचिव आनंद बोरा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, उप संरक्षक घनानंद जोशी, पूर्व कर्नल शशिशेखर जोशी, पूर्व अध्यक्ष चंदन पवार, पूरन ऐरी आदि मौजूद थे। ब्यूरो