{"_id":"5990842e4f1c1b431c8b45db","slug":"191502643246-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा किया जाए
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा की बैठक में दृष्टिहीनों की समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि नगर में अधूरी पड़ी सीवर लाइन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि नगर की अधिकांश पेयजल लाइनें गंदी नालियों से होकर गुजरती हैं। ऐसे में लोगों के घरों में नालियों का गंदा पानी भी पहुंच रहा है। दूषित जल पीने से रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। पेयजल लाइनों को नालियों से हटाने की मांग की। इस मौके पर दिव्यांगों को आयकर अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाली छूट के संबंध में जानकारी दी गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों में लगे स्पीड ब्रेकरों में सुधार करने पर खुशी जताई और कहा कि शेष ब्रेकरों में भी सुधार किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि देश में प्रत्येक धर्म, जाति के लोग मिल जुलकर रहते हैं। उनके बीच वैमनस्यता फैलाना निंदनीय है। अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नारायण तथा संचालन संघ के महासचिव डीके जोशी ने किया। बैठक में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल, पूर्व प्रधानाचार्य जीसी जोशी, किरन साह, स्वाति तिवारी, सुनैना मेहरा आदि मौजूद थे।