फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   काम तो ले रही सरकार पर वेतन देने में कतरा रही

काम तो ले रही सरकार पर वेतन देने में कतरा रही

Wed, 12 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
काम तो ले रही सरकार पर वेतन देने में कतरा रही
अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने सर्व शिक्षा के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वेतन के लिए पर्याप्त बजट के बावजूद अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से शिक्षकों को वेतन के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। है। बैठक में ड्रेस कोड लागू करने और शिक्षकों को 8 किमी की परिधि में रहने के शासनादेश का विरोध करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन


शिक्षक भवन में जिलाध्यक्ष विनोद थापा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सर्व शिक्षा के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अभी तक चार माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे कई शिक्षकों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि चौखुटिया में कुछ शिक्षकों ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी है जो कि गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने ड्रेस कोड लागू करने और शिक्षकों को 8 किमी की परिधि में रहने के शासन के तुगलगी फरमान का विरोध करने का निर्णय लिया। कहा कि शिक्षक सरकार और विभाग के ऐसे फरमानों का पालन नहीं करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों का चार माह का वेतन जल्द जारी करने, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने, जूनियर हाईस्कूलों में क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति करने समेत जनवरी 2006 के बाद पदोन्नत शिक्षकों को बढ़े हुए वेतन का लाभ देने की मांग की। बैठक में युगल मठपाल, पंकज पांडे, संजय सिंह, भुवन जोशी, निरंजन रौतेला, ख्याली दत्त रिखाड़ी समेत काफी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed