{"_id":"5942c5484f1c1b47018b4589","slug":"191497548104-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फेस्ट का आज उद्घाटन करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फेस्ट का आज उद्घाटन करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री निशंक
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी फेस्ट का आज उद्घाटन करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री निशंक
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा अल्मोड़ा में तीन दिवसीय मोदी फेस्ट का आयोजन कर रही है। एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज मैदान में आयोजित मोदी फेस्ट का उद्घाटन शुक्रवार 16 जून की सुबह 11 बजे हरिद्वार के सासंद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया कि 17 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट मोदी फेस्ट में भाग लेंगे, जबकि 18 जून को समापन कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत भागीदारी करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर यह फेस्ट आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। फेस्ट के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा को संयोजक बनाया गया है।