फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने जेई का घंटे बैठाए रखा

पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने जेई का घंटे बैठाए रखा

Wed, 14 Jun 2017 05:35 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने जेई का घंटे बैठाए रखा
पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने जेई का घंटे बैठाए रखा
विज्ञापन

धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड भैंसियाछाना के धौलछीना क्षेत्र में पानी की समस्या से परेशान व्यापारियों ने बुधवार को जल संस्थान के जेई का घेराव किया। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने और अवैध कनेक्शन शीघ्र हटाने की मांग करते हुए अधिकारी को करीब तीन घंटे तक रोके रखा। व्यापारियों ने जल निगम को पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी है। पिछले पंद्रह दिनों से धौलछीना बाजार और आसपास पेयजल की भारी किल्लत है। क्षेत्र के ग्रामीण और व्यापारी इन दिनों काफी दूर जंगलों में स्थित जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र होने के कारण हर रोज यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन पानी की किल्लत के चलते होटल व्यवसायियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर क्षेत्र के व्यापारी निजी वाहनों से पानी ढोकर अपना व्यवसाय चला रहे हैं, लेकिन बुधवार को क्षेत्र के लोगों का सब्र टूट गया। गुस्साए व्यापारियों ने जल संस्थान के जेई जेसी दुर्गापाल का घेराव किया और करीब तीन घंटे तक बैठाए रखा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पेयजल टैंकों से पर्याप्त पानी आता है, लेकिन विभाग के अधिकारियों और चौकीदार की मिलीभगत से पानी की सप्लाई रिजार्टों में की जा रही है, जिससे धौलछीना बाजार में स्थानीय लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिजार्ट मालिकों ने मुख्य पेयजल लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन लिए हैं। व्यापारियों ने अवर अभियंता को बताया कि बीते दिन कैलाश मानसरोवर यात्रियों को भी धौलछीना में पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने और अवैध कनेक्शन शीघ्र हटाने की मांग की। इससे पूर्व व्यापारियों ने जेई को बाजार क्षेत्र में भ्रमण कराते हुए रिजार्ट को जा रही पेयजल लाइनों को दिखाया। व्यापारियों ने कहा कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो बाजार क्षेत्र से गुजर रही मुख्य लाइन को खोलकर लोगों की प्यास बुझाई जाएगी और आंदोलन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed