फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   19 unclaimed animals were sent to Bajpur Go Sadan by filling them in four trucks

Almora News: 19 लावारिस जानवरों को चार ट्रकों में भरकर बाजपुर गो सदन भेजा

Sat, 25 Mar 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
19 unclaimed animals were sent to Bajpur Go Sadan by filling them in four trucks
अल्मोड़ा में आवारा पशुओं को ट्रक में बाजपुर भेजते पालिका कर्मी। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के लोगों के साथ ही पालिका के लिए मुसीबत बने लावारिस जानवरों से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। पालिका ने 19 लावारिस जानवरों को चार ट्रकों में भरकर बाजपुर स्थित गो सदन भिजवाया। इसमें पालिका को करीब डेढ़ लाख रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन

नगर में लावारिस जानवरों की संख्या काफी अधिक है। माल रोड, पटाल बाजार, धारानौला सहित हर तरफ लावारिस जानवर घूमते रहते हैं जो लोगों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। कई बार ये लावारिस जानवर लोगों पर हमला भी कर देते हैं और कई बार इनकी वजह से दुर्घटना भी हो चुकी है। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए हरकत में आई पालिका ने शनिवार को नगर में घूम रहे 19 लावारिस जानवरों को चार ट्रकों में भरकर बाजपुर स्थित गो सदन भिजवाया।
विज्ञापन

ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि कई पशुपालक अपने गैरजरूरी पशुओं को नगर में छोड़ देते हैं, जो गलत है। बताया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भविष्य में नगर में पशुओं को छोड़ने वाले लोगों से उन्हें गो सदन भेजने का खर्च वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पशु को लेने पहुंची महिला का कटा पांच हजार का चालान
अल्मोड़ा। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक में पशुओं को भरते समय एक महिला अपनी गाय को लेने पहुंची। पालिका ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका पांच हजार का चालान काटा। इसके बाद गाय महिला को सौंपी गई। संवाद

दो साल में 175 से अधिक पशुओं को भेजा गया गो सदन
अल्मोड़ा। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर में लावारिस जानवरों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि दो वर्षों में पालिका ने नगर में लावारिस घूम रहे 175 पशुओं को बाजपुर स्थित गो सदन भेजा है। संवाद
फोटो- 25 एएलएम 27 पी- अल्मोड़ा में आवारा पशुओं को ट्रक में बाजपुर भेजते पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed