{"_id":"6a8709d9877d7578b6b7a32a08b07ac2","slug":"19-students-are-spending-every-year-1-9-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 छात्रों पर खर्च हो रहे हर साल 19 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 छात्रों पर खर्च हो रहे हर साल 19 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/भतरौंजखान(अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
तल्ला सल्ट मछोड़ में चल रहा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सफेद हाथी साबित हो रहा है। इस आईटीआई के भवन निर्माण में ही डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुए और अनुदेशकों और अन्य कर्मचारियों के वेतन आदि में हर माह 1.57 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन संस्थान में वर्तमान में सिर्फ 19 छात्र ही प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
आईटीआई में सिर्फ गिने चुने ट्रेड ही चल रहे हैं। मछोड़ में 2005 में टेलरिंग कटिंग और इलेक्ट्रिक ट्रेड के साथ आईटीआई शुरू हुई। आईटीआई के भवन निर्माण में ही करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
तब यह कहा गया था कि जल्दी ही आईटीआई में कुछ और ट्रेड खुलेंगे, लेकिन दस साल बाद भी नए ट्रेड नहीं खुले हैं। संस्थान में सिर्फ 19 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं जबकि अनुदेशकों और अन्य कर्मचारियों के वेतन में ही हर माह 1.57 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद्र पंत और अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भवन निर्माण मेें भारी खर्च हुआ और अब वेतन आदि पर लाखों खर्च हो रहा है। ऐसी स्थिति में आईटीआई में अन्य ट्रेड भी शुरू किए जाने चाहिए ताकि युवाओं को आईटीआई का पूरा लाभ मिल सके और सरकारी धन का दुरुपयोग न हो।