फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मुद्दे छोड़ एकलू बानर और भाग दा की चर्चा से मतदाताओं में आक्रोश

मुद्दे छोड़ एकलू बानर और भाग दा की चर्चा से मतदाताओं में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
मुद्दे छोड़ एकलू बानर और भाग दा की चर्चा से मतदाताओं में आक्रोश
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लोक सभा चुनाव में विकास के मुद्दे के बजाये एकलू बानर और भाग दा जैसे मुद्दों को केंद्रित किए जाने से लोगों में आक्रोश है। चुनावी चर्चा में विभिन्न जनसंगठनों के लोगों ने कहा कि यह चुनाव विकास के मुद्दे पर कतई केंद्रित नहीं हो रहा है। यहां स्वीकृति के बावजूद केंद्रीय विद्यालय नहीं खुलने से भी लोगों में निराशा दिखी।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक संगठन के प्रवीन सिंह और सुधीर शाह ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन स्थापना आज तक नहीं हो सकी। जनप्रतिनिधि विद्यालय तक नहीं खुलवा सके। पूर्व पालिका अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि वर्षों से विकास की राह देख रहा ऐतिहासिक हित चिंतक भवन के पुनर्निर्माण की घोषणा भी कोरी साबित हुई है।
विज्ञापन


कहा कि पुरानी नगर पंचायत होने के बावजूद इसका परिसीमन नहीं हुआ इसे पालिका का दर्जा तक नहीं दिया गया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वैलफेयर आर्गनाइजेशन शाखा के अध्यक्ष एचआर आर्य, पूर्व सभासद बसंत लाल शाह ने नगर में सीवरेज समस्या का समाधान नहीं होने की बात कही। कहा कि ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले को आज तक राज्य स्तरीय मेले का दर्जा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पूर्व में कई मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर चुके हैं। कहा कि राष्ट्रहित के साथ ही क्षेत्र के विकास की सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि को ही संसद में भेजा जाना चाहिए। लोगों में आक्रोश इस बात पर दिखा कि चुनाव में विकास के मुद्दे तो गायब हैं, नेता किसी को एकलू बानर तो किसी को भागदा जैसे तंज कसकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। चुनाव में विकास के मुद्दे ही गायब होंगे तो विकास कैसे होगा, इस पर भी लोगों को सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed