फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   संसदीय सीट में विधायकों द्वारा किए गए विकास कार्य मतदाताओं को करेंगे प्रभावित

संसदीय सीट में विधायकों द्वारा किए गए विकास कार्य मतदाताओं को करेंगे प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
संसदीय सीट में विधायकों द्वारा किए गए विकास कार्य मतदाताओं को करेंगे प्रभावित
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार भी शुरू कर देंगे। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में चुने गए विधायकों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव जितवाने का दारोमदार रहेगा। इन दो सालों में विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्य चुनाव में काफी मायने रखेंगे और मतदाता को प्रभावित करने के साथ ही प्रत्याशी की जीत-हार में खासा असर डालेंगे।
विज्ञापन


अल्मोड़ा संसदीय सीट की बात करें तो यहां 14 विधानसभाएं आती हैं। इन सभी विधानसभाओं में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के विधायक निर्वाचित होकर आए थे। इनमें 11 विधायक भाजपा और तीन विधायक कांग्रेस के शामिल हैं।
विज्ञापन


जिन विधायकों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य काफी ज्यादा किए हैं उनका फायदा पार्टी से सांसद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को भी मिलेगा। लेकिन जिन विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य की अनदेखी हुई है उनमें सांसद प्रत्याशी को जीत के लिए काफी मेहनत करनी होगी। मतदाता भी अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्य पर नजर रखे हुए हैं। अन्य पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों को जनता में अपना विश्वास कायम करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed