{"_id":"5c82b065bdec2213ef2d123c","slug":"181552068709-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सी विजिल एप में दर्ज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सी विजिल एप में दर्ज कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा सामान्य चुनाव के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में निर्वाचन अनुवीक्षण टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद ने सहायक व्यय प्रेक्षक, स्थैतिक निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, व्यय लेखा टीम, उड़नदस्ता टीम तथा वीडियो निगरानी टीमों को प्रशिक्षण दिया।
सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी तथा महिला पॉलीटेक्निक प्रवक्ता संजय कुमार ने सी विजिल एप के बारे में नोडल अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन होने की दशा में आम नागरिक अपनी शिकायत इसमें दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि हम सभी को टीम भावना से कार्य करना होगा। सभी टीमों के नोडल अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए कि वह सभी नोडल अधिकारियों का एक मोबाइल ग्रुप बना लें ताकि सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके। प्रशिक्षण में एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम मोनिका, राजकुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी केके पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आदि मौजूद थे।