फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   तय नहीं हो सके कुलियों और मजदूरों के रेट

तय नहीं हो सके कुलियों और मजदूरों के रेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
तय नहीं हो सके कुलियों और मजदूरों के रेट

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में कुली, मजदूरों, राज मिस्त्रियों, श्रमिकों द्वारा लोगों से मनमानी मजदूरी वसूली जाती है। इनकी मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए पालिका परिषद निश्चित दूरी तक सामान ढोने और मजदूरी के रेट अब तक तय नहीं कर सकी है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

शहर में मजदूर, कुली, श्रमिकों, राज मिस्त्रियों, प्लंबरों समेत नेपाली मजदूरों द्वारा लोगों से कार्य करने के एवज में मनमाने रेट वसूले जाते हैं। जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों समेत अन्य लोग समय-समय पर इसकी शिकायत जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन से भी करते आ रहे हैं। लेकिन इनके द्वारा मनमानी मजदूरी वसूलने पर अंकुश अब तक नहीं लग पाया है। नए बोर्ड का गठन होने के बाद पालिका परिषद ने इस मुद्दे पर कवायद शुरू भी की थी, लेकिन अब तक इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। वहीं शहर में काम करने आने वाले मजदूरों के लाइसेंस भी पालिका द्वारा बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रदेश में किसी भी पालिका में मजदूरी के रेट तय नहीं हैं। अल्मोड़ा पालिका में मजदूरी के रेट तय करने के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह श्रम विभाग और जिला प्रशासन के माध्यम से दैनिक मजदूरी के साथ ही भार ढोने और दूरी के अनुसार मजदूरी तय करें, ताकि नगर में मनमानी मजदूरी वसूलने पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed