{"_id":"5c3e1786bdec2273703ff86a","slug":"181547573126-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प योजना की टीम करेगी अस्पतालों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प योजना की टीम करेगी अस्पतालों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कायाकल्प योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जल्द ही अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंच रही है। तीन सदस्यीय यह टीम अस्पतालों में व्यवस्था और सफाई के मानकों को देखेेगी और जो मानकों में खरा उतरेगा उस अस्पताल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिसे देखते हुए जिले के अस्पतालों में इन दिनों विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।
कायाकल्प योजना में अव्वल आने की दौड़ में अस्पतालों में डॉक्टरों के कक्ष, कार्यालय, दवाइयों के स्टाक को व्यवस्थित रखने के अलावा रोगी वार्ड और अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के तहत प्रथम आने वाले बड़े अस्पतालों को 50 लाख रुपये ईनाम दिया जाता है। इससे पहले अक्तूबर में आकलन करने हरिद्वार से पहुंची डॉक्टरों की एक टीम ने जिला, महिला और बेस अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसमें सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में जिला अस्पताल को सबसे ऊपर रखा गया था। जबकि बेस अस्पताल सबसे नीचे पायदान पर रहा। इस बार देहरादून से तीन सदस्यीय टीम एक बार फिर से फाइनल निरीक्षण को पहुंच रही है।
जिसकी तैयारियों को लेकर अस्पतालों में विशेष अभियान चलाया गया है। पिछले वर्षों में जिला अस्पताल ऊधमसिंहनगर, जिला अस्पताल गोपेश्वर और कोरोनेशन अस्पताल देहरादून को प्रथम आने पर योजना के तहत ईनाम मिल चुका है। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत एक टीम अल्मोड़ा पहुंचने वाली है।