{"_id":"5c3cdb36bdec2273356ef4a5","slug":"181547492150-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे पेयजल निगम के कर्मचारी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे पेयजल निगम के कर्मचारी अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ का तीन माह के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन देने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों और अधिकारियों ने एसएसबी परिसर स्थित निर्माण शाखा कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी की।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वहीं विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन से वंचित चल रहे हैं। जिस कारण कार्मिकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभा की अध्यक्षता नरेंद्र बष्टि ने की। धरने में घनश्याम लोहनी, गणेश दत्त तिवारी, राहुल बिष्ट, पान सिंह नेगी, अंबा दत्त भट्ट, कुदन बिष्ट, यतेंद्र लस्पाल, अर्जुन फर्त्याल, डीएस रावत, दीप चंद्र, कुंदन अधिकारी, दीपक तिवारी, देवेंद्र राणा, हरीश सतवाल आदि ने भाग लिया। ब्यूरो