फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आल्पस कर्मचारियों ने धरना स्थल पर की जमकर नारेबाजी

आल्पस कर्मचारियों ने धरना स्थल पर की जमकर नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
आल्पस कर्मचारियों ने धरना स्थल पर की जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पांच माह का वेतन देने और आल्पस कंपनी को पुन: संचालित करने की मांग को लेकर आंदोलित आल्पस कर्मियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी की। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधक और कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की भी मांग की।


कर्मचारियों को समझाने पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने उन्हें सरकार से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर अनशन और आत्मदाह जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी। बाद में एसडीएम विवेक रॉय और महाप्रबंधक उद्योग दीपक मुरारी ने भी कर्मचारियों के साथ वार्ता की। धरने के बाद कर्मचारी सर्किट हाउस में प्रदेश के वित्तमंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात को चले गए। धरने में आल्पस के कर्मचारी अशोक साह, विपिन, सुरजीत, कुंदन भोज, अशोक कुमार, बलवंत सिंह, अनिल, हेमेंद्र, सीमा, ममता पाठक, माया पुनेठा, सरस्वती, मनोज कुमार, हीरा पवार, मंजुला साह मौजूद रहे। धरने को पूरन रौतेला, दीपक मेहता, अख्तर हुसैन, त्रिलोचन जोशी, मनोज लोहनी, हर्ष कनवाल, पंकज वर्मा, अमीनुर्रहमान, प्रकाश उनियाल ने भी समर्थन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed