फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ग्रामीणों को वीवीपैट और ईवीएम मशीनों के उपयोग करने के तरीके बताए

ग्रामीणों को वीवीपैट और ईवीएम मशीनों के उपयोग करने के तरीके बताए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को वीवीपैट और ईवीएम मशीनों के उपयोग करने के तरीके बताए

विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। प्रशासन लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार इस बार चुनाव में ईवीएम, वीवीपैट का उपयोग होगा। इसके लिए प्रशासन ने जिले के विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। जैंती तहसील के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चौकुना में आयोजित प्रशिक्षण में ग्रामीणों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के उपयोग करने के तरीके बताए गए।


एएलएम ट्रेनर चंद्रेश कांडपाल ने ईवीएम मशीन के उपयोग के बारे में जानकारी दी। मतदाता के मतदान करते ही वीवीपैट की स्क्रीन पर दिए गए मत की जानकारी दिखाई देगी। चौकुना, सैनोली, बरम, नैगाड़ धनखोरी के ग्रामीणों को मशीनों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत चौकुना के प्रधान महेश राम, पूर्व प्रधान जानकी धानक, गंगा सिंह धानक, पान सिंह धानक, हर सिंह, गोपाल सिंह मेहरा, लाली देवी, गोधन नाथ गोस्वामी, प्रताप सिंह, रमा देवी, हरूली देवी, विशन नाथ गोस्वामी, शिव सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed