फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   टीट बाजार और नौघर कस्बे में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार

टीट बाजार और नौघर कस्बे में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार

Wed, 26 Dec 2018 11:42 PM IST
Almora Desk Almora desk
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
टीट बाजार और नौघर कस्बे में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार
water - फोटो : pexels.com
गरुड़ (बागेश्वर)। टानीखेत और नौघर कस्बे में दो दिन पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे दोनों कस्बों में पेयजल संकट हो गया है। कस्बे के बाशिंदे गरुड़ गंगा का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने 24 घंटे में पेयजल आपूर्ति न होने पर जल संस्थान के कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टीट बाजार और नौघर कस्बे में दो दिन से पेयजल की आपूर्ति न होने से एक हजार से अधिक लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं। कस्बे के बाशिंदे गरुड़ गंगा का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने 24 घंटे में दोनों कस्बों में पेयजलापूर्ति की बहाली की मांग की है। नौघर गांव निवासी सुरेश सिंह, हरि दत्त जोशी, रंजीत सिंह भंडारी, आनंद सिंह, मनोज बोरा, महेंद्र सिंह, किशन सिंह खड़ाई ने बताया कि नौघर, टीट बाजार की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई बार विभाग के आला अधिकारियों से कह दिया है। विभागीय अधिकारी इन कस्बों की पेयजल व्यवस्था नहीं सुधार सके हैं। विभाग के अपर अभियंता अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि योजना के हेड में तकनीकी गड़बड़ी आने से टीट बाजार, नौघर कस्बे की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन


नौघर और टीट बाजार पेेयजल के लिए लोग परेशान
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया आंदोलन का ऐलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed