{"_id":"5bdf2646bdec2269a12fc9c1","slug":"181541350982-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाल बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाल बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दीपावली को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और पालिका के अधिकारियों ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिकारियों ने लोगों की सुविधा को देखते हुए पटाल बाजार में दुकानों के आगे सामान नहीं फैलने के निर्देश व्यापारियों को दिए, ताकि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को सुविधा हो सके। वहीं फूल समेत अन्य सामग्री बेचने आने वाले बाहरी व्यापारियों के लिए दीपावली तक रैमजे पार्क में स्थान तय कर दिया गया है।
एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में पुलिस और पालिका के अधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों से दीपावली को देखते हुए दुकानों का सामान बाजार में नहीं फैलाने को कहा। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान बाजार में काफी भीड़भाड़ रहती है और लोग सामान खरीदने आते हैं। ऐसी स्थिति में व्यापारी दुकानों का सामान बाजार में नहीं फैलाएं, ताकि लोगों को सुविधा हो। इस दौरान कोतवाल अरुण वर्मा, पालिका के ईओ श्याम सुंदर, कमल पाठक के अलावा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा आदि भी मौजूद थे।